कुलपितामह महाराजा श्री अग्रसेन जी पर भजन (लेखक व गायक: -राजेन्द्र अग्रवाल जी)
Bhajan Lyrics:-
जय अग्रसेन महाराज तेरी महिमा भारी।
बजता डंका जग में पूजे दुनिया सारी।
जय अग्रसेन महाराज....
महाभारत के रण में कन्हैया के साथ थे।
सुना है गरीबों के तुम्ही दीनानाथ थे।
तेरे वंश पे लक्ष्मी का उपकार है भारी।
जय अग्रसेन महाराज....
ईंट एक रूपया लेकर किया कल्याण था।
सारे गुणों के धारी नहीं अभिमान था।
सुर नर मुनि गण भी थे तेरे आभारी।
जय अग्रसेन महाराज....
अग्रोहा में लगता जैसे आज भी बसेरा है।
मिलता है सब कुछ दर से बना जो भी तेरा है।
"राजू" पर भी भगवन करो नज़र तुम्हारी।
जय अग्रसेन महाराज....
लेखक व गायक: राजेन्द्र अग्रवाल जी।
प्रषेक: प्रदीप सिंघल (जीन्द वाले)
सभी अग्रबंधुओं को....
।। जय जय महालक्ष्मी ।।
।। जय जय श्री अग्रसेन ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका हृदय से आभार।