काम की बात (-PS)
👇👇👇👇👇👇
एक व्यक्ति टूथ पेस्ट बनाने वाली कंपनी में नौकरी पाने के लिए कंपनी के दफ्तर में इन्टर्वयू देने पहुंचा। इन्टर्वयू लेने वालों में से एक ने उससे पूछ लिया कि यदि आपको हमारे यहां नौकरी दे दी जाए, तो आपसे हमारी कंपनी को क्या फायदा होगा। उसने एक ही वाक्य में कहा कि आपकी एक महीने की सेल 500 करोड़ से 1000 पर पहुंच जाएगी। उसकी बात सुनते ही सभी लोग अपनी कुर्सियों को छोड़ खड़े हुए और उस व्यक्ति को बड़े ही गौर से देखने लगे। अपने-अपने तर्क रखने लगे कि हमारे पास इतने पुराने, इतने काबिल व इतने हुनरमंद लोग हैं, जिन्होंने न जाने कितनी कोशिशें, कितनी विज्ञापन एजेंसियों को हॉयर किया कि हमारी सेल दोगुनी हो जाए, पर सभी के सभी फेल हो गए और आप सिर्फ एक महीने में दोगुनी सेल की बात कह रहे हैं। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल हो जाते हैं तो, कंपनी आपको अच्छी सैलरी, रहने के लिए अच्छा घर, आने-जाने के लिए अच्छी गाड़ी व साथ ही साथ बढ़ी हुई सेल पर कमीशन भी देगी।आप कल से कंपनी ज्वाइन कीजिये, लेकिन उसके इस कमेंट ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि, आखिर इस व्यक्ति में ऐसा क्या गुण है जो कि इसने इतने आत्मविश्वास के साथ इतनी बड़ी बात कही। अगले दिन वो व्यक्ति एक जैंटलमैन पहनावे व मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ कंपनी में अपनेे डयूटी समय से कुछ मिनट पहले पहुंचा, कुछ लोग उसके कमेंट वाली बात पर मन ही मन हंस भी रहे थे और अपनी भाषा में उसका मजाक भी उड़ा रहे थे। उसने अपने दफ्तर में बैठते ही टूथ पेस्ट पैकेजिंग टीम को बुलाया और कहा कि आप पेस्ट टयूब का मुँह थोड़ा सा ज्यादा खोल दीजिए ताकि उपभोक्ता जब इसका इस्तेमाल करे तो टयूब दबाने पर पेस्ट ज्यादा निकले और साथ ही हर पेस्ट टयूब पर 10 प्रतिश्त अधिक का टाइटल लगाकर पैकिंग उसी अनुसार शुरू कर दें। स्वभाविक सी बात जो चीज़ उपभोक्ता 10 दिन चलाता था वो 10 से 6 दिन चलने लगी, अब खपत बढ़ी तो सेल भी बढ़ गई, सेल बढ़ी तो उस व्यक्ति ने जो कमेंट किया तो वो हकीकत में साकार हो गया। शायद इसीलिए कहा जाता है कुछ नया, कुछ अलग, कुछ हटकर सोचने की कला ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है, लेकिन हमारे यहां ज्यादातर लोग अपने जीवन का बहुमुल्य समय वही पुरानी घीसी-पीटी बातों पर चलते हुए गंवा देते हैं, जिसके चलते उनमें वो निखार आ ही नहीं पाता कि वो अपने लिए व दुनिया के लिए कुछ अलग कर सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका हृदय से आभार।