बाबा तू कृपा कर दे तो, मैं भी रेट बढ़ा दूँगा (Amit Kalra Meetu//Gurgaon-Haryana)
आज के कलाकार की वास्तविकता:
👇👇👇👇👇👇
बाबा तू कृपा कर दे तो, मैं भी रेट बढ़ा दूँगा-੨
लम्बी सी गाड़ी लेकर के, जय श्री श्याम लिखा दूँगा-੨
तेरे नाम के जयकारे, मैं गली-गली लगवा दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
(1) कोई प्रेमी पूछे जो कि कीर्तन का क्या लेते हो, पेमेंट और आने, जाने, खाने की लिस्ट थमा दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
(2) प्रेमी जो बोले कि इक छोटा सा कीर्तन करना है, 100-50 लोगों में कीर्तन ना करते बतला दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
(3) प्रेमी जो बोले भैया एक नया भजन सुना दो जी, किसी और की रचना गाकर अपना नाम लगा दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
(4) बाबा बैठे सोच रहे जो मैं अपनी पे आया तो, आसमान पे उड़ने वाले पल में धरा पे ला दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
रे नादान तू भक्ति कर मैं खुद ही रेट बढ़ा दूँगा-੨
👇👇👇👇👇👇
इस गीत के लेखक व गायक को हृदय से मेरा नमन!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Youtube Link: https://youtu.be/OBzqYbkSft8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका हृदय से आभार।