दौड़ा आएगा - दौड़ा आएगा (Lyrics & Voice:- Kundan Akela)


भजन लीरिक्स:

दौड़ा आएगा - दौड़ा आएगा।

है विश्वास मेरी सुन अर्जी, रुक नहीं पाएगा।

(1)

दया का सार है बाबा ये लखदातार है बाबा।

फंसी मझधार नैया लगाता पार है बाबा।

कदम कदम पे साथ निभाता, दयालु ये दाता।

हो संग सांवरिया तो फिर दुख, कैसे सताएगा।

दौड़ा आएगा....

(2)

ये मेरा खाटू वाला बड़ा ही है दिलवाला।

शीश के दानी का तो यही अंदाज़ निराला।

प्रेमियों के प्रेम का भूखा श्याम धनी मेरा।

बड़े प्यार से आकर अपने गले लगाएगा।

दौड़ा आएगा....

(3)

बुला कर देखो दिल से सुना कर देखो दिल से।

श्याम प्यारे को अपना बना कर देखो दिल से।

कर लीले की अस्वारी ये छोड़ के खाटू धाम।

झट से बिगड़ी आकर "कुंदन" श्याम बनाएगा।

दौड़ा आएगा....

🙏🙏🙏🙏🙏

लेखक व गायक: श्री कुंदन अकेला जी 

मोबाइल: 94-158-25-464

आप सभी श्याम प्रेमियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)