श्री नरेश नरसी भाई को आने वाले नये भजन पुष्पों के लिए मुबारकबाद (-Pardeep Singhal)

श्री नरेश नरसी जी।

फतेहाबाद - हरियाणा।

2 जुलाई 2020 को पता चला कि नरेश नरसी भाई के शीघ्र ही आने वाले कुछ नये भजनों की रिकॉर्डिंग और शूटिंग चल रही है। मन को बड़ी प्रसन्नता हुई। वैश्विक महामारी कोरोना काल के चलते लगे जनता कर्फ्य व लॉकडाउन के दौरान काफी लंबे समय से कुछ नया सुनने को नहीं मिला। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसे लेखक व गायक द्वारा कुछ नया सुनने को मिलना, एक उपहार स्वरूप है। जिन्होंने अपने सरल स्वभाव और मिलनसार अंदाज़ से अपने प्रशंसकों को सिर्फ अपना दीवाना ही नहीं बनाया। बल्कि अपने प्रशंसकों के दिलों में घर बनाया। जो कि काबिले ऐ तारीफ है जिसके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। मैं भी इनके प्रशंसको की बेशुमार भीड़ में से एक बहुत ही छोटा और साधारण सा प्रशंसक हूँ। जो कि अपने साधारण तरीके से अपना प्रेम व्यक्त करता रहता हूँ। मेरी प्रभु से यही कामना है कि आपके लिखे व गाये भजन जन जन तक पहुंचे। दुनिया के हर कोने में लोग आपकी लेख्नी व गायकी के दीवाने हों।

🙏🙏🙏🙏🙏
शुभचिंतक: प्रदीप सिंघल।
(जीन्द वाले)
नजफगढ़ - नई दिल्ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)