Coming Soon बेटी हूँ तो क्या बेटे से ज्यादा फर्ज़ निभाऊँगी (Lyrics: Naresh Narsi Ji & Voice: Srishti Jangir)


मेरे बड़े भाई सम्मान आदरणीय श्री नरेश नरसी जी फतेहाबाद वाले, जिनकी लेख्नी व गायकी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इनके शुभचिंतक और प्रशंसक इन्हें अपने परिवार का सदस्य समझते हैं। इन्होंने अपने सरल स्वभाव और मिलनसार अंदाज़ से लोगों के दिलों में अपना घर बनाया है।

23 जुलाई सुबह 7 बजे हिसार की जानी मानी म्यूज़िक कंपनी जुगनी सीरिज के माध्यम से हमारी लाड़ो बिटिया डॉ० सृष्टि जांगिड़ द्वारा पहली बार गाया जाने वाला और नरेश नरसी जी द्वारा लिखा गीत बेटी हूँ तो क्या हुआ ऱिलिज हो रहा है। 

एक पिता जिसकी लाड़ो बिटिया पहली बार कोई गीत गाये और वो भी स्वयं उसी का लिखा हुआ। एक पिता के लिए ये बड़े गर्व की बात है। मैं इस खुशी के मौके पर जांगिड़ परिवार फतेहाबाद से हमारे भाई श्री नरेश नरसी जी और लाड़ो बिटिया सृष्टि जांगिड़ को अग्रिम शुभकामनाएँ देता हूँ और ये आशीर्वाद देता हूँ कि बिटिया रानी आप अपने पिता जी से भी ज्यादा तरक्की करें। अपने घर परिवार का नाम रोशन करें। आपकी आवाज सिर्फ अपने देश ही नहीं पूरी दुनिया में सुनाई दे और हर बेटी अपने पिता से कहे।

रिद्धि सिद्धि और सरस्वती लक्ष्मी बन घर भर जाऊँगी।
बेटी हूँ तो क्या बेटे से ज्यादा फर्ज़ निभाऊँगी।

-सिंघल परिवार से प्रदीप सिंघल।
(जीन्द वाले)

।। बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ।।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपका हृदय से आभार।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)