13 April 2017 (Old Memories)
13 अप्रैल 2017 नजफगढ़ दिल्ली में एक ऐसे श्याम प्रेमी भाई राजेश जम्दगनी (शर्मा) जी से मुलाकात हुई। जिनका स्वभाव बहुत ही सरल और मिलनसार है। किसी ना किसी तरह से एक दूसरे के काम आने में सदैव तत्पर रहना आदत है भाई राजेश जी की। इनकी इसी उदारता और दयावान प्रवृत्ति के चलते प्रभु ने इन्हें बहुत कुछ दिया। हर सुख हर सुविधा इनके कदम चूमती है। इनके साथ मुझे भी राजस्थान खाटू धाम जाने का मौका तो मिला ही। साथ ही साथ दिल्ली या उसके पास होने वाले बाबा श्याम के कीर्तनों को सुनने जाने का भी अवसर मिला। बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं, इन्होंने अपनी दरियादिली के चलते लोगों के दिलों में जो जगह बनाई, उसका कोई सानी नहीं। जिसका जितना जिक्र किया जाए उतना कम है।
विशेष आभार: श्री राजेश जम्दगनी जी।
(शर्मा परिवार)
नजफगढ़ - नई दिल्ली।
एवं सुप्रसिद्ध भजन लेखक व गायक आदरणीय श्री नरेश नरसी (भाई) जी।
(फतेहाबाद - हरियाणा)
(शर्मा परिवार)
नजफगढ़ - नई दिल्ली।
एवं सुप्रसिद्ध भजन लेखक व गायक आदरणीय श्री नरेश नरसी (भाई) जी।
(फतेहाबाद - हरियाणा)
🙏🙏🙏🙏🙏
लेख: प्रदीप सिंघल (जीन्द वाले)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका हृदय से आभार।