दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख (Lyrics-नरसी जी)

सुप्रसिद्ध भजन:

दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख।
आऐगा मेरा साँवरा दिल से बुला के देख।

हारे का साथी श्याम है यारों का यार है।
अहलावती का लाल ये सुनता पुकार है।
चरणों में मेरे श्याम के दो आँसू बहा के देख।
आऐगा मेरा साँवरा....

किस्मत के ताले खोलना बाबा के हाथ है।
इक तेरे कष्ट मेटना पल भर की बात है।
खुशियों से झोली भर देगा तू झोली फैला के देख।
आऐगा मेरा साँवरा....

होगा असर दुआ में तो बोलेगी मूर्ति।
जीवन में जो कमीं है श्याम कर देगा पूर्ति।
"नरसी" अगर यकीं नहीं तो आजमा के देख।
आऐगा मेरा साँवरा....

लेखक व गायक:
श्री नरेश नरसी जी -फतेहाबाद (हरियाणा)
मोबाइल नंबर: 9416241061
🙏🙏🙏🙏🙏
भजन प्रेषक: प्रदीप सिंघल (जीन्द वाले)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)