हम श्याम दीवाने हैं (-AKM The Writer & Singer Of Most Popular Bhajan)

मेरा मनपसंद भजन:

हम श्याम दीवाने हैं यह शान से कहते हैं।
दिन रात सांवरे की मस्ती में ही रहते हैं।

मिल जाए कोई प्रेमी ना हेलो ना हाय।
बाबा का नाम लेकर,
बाबा का नाम लेकर जय श्याम जी कहते हैं।
दिन रात....

जब संग सांवरा है किस बात की चिंता है।
खुशियां और गम सारे,
खुशियां और गम सारे हंसते हुए सहते हैं।
दिन रात....

कोई पूछे पता हमसे क्या ठोर ठिकाना है।
हम अपने सांवरे के ,
हम अपने सांवरे के चरणों में ही रहते हैं।
दिन रात....

मेरी जीवन नैया का है श्याम खिवैया तू।
जब डूबे सब दुनिया ,
जब डूबे सब दुनिया हम शान से बहते हैं।
दिन रात....

क्या लेना है दुनिया से सब शोर शराबा है।
"मीतू" के भजनों में,
"मीतू" के भजनों में हम खोए रहते हैं।
दिन रात....


On YouTube:
https://youtu.be/57hzTj0RPS8
https://youtu.be/Kr4FogSQGF8
https://youtu.be/BGoxUBHtQXw
https://youtu.be/6TfKywvFess

लेखक एवं गायक :
अमित कालरा " मीतू " जी।
(गुरूग्राम - हरियाणा)


🙏🙏🙏🙏🙏
।। जय श्री श्याम जी।।
भजन प्रेषक : प्रदीप सिंघल (जीन्द वाले)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)