प्यारी सी मुलाकात (Shri Naresh Narsi Ji & Pardeep Singhal

सुप्रसिद्ध भजन लेखक व गायक आदरणीय श्री नरेश नरसी जी (फतेहाबाद) की आवाज में पहली बार भजन सुनने काम मौका सन् 2016 के आखिरी महीने दिसंबर में नांगलोई के एक कीर्तन में मिला । उस समय वो स्टेज पर भजन गा रहे थे "दिल से तू श्याम नाम की ये ज्योति जला के देख - आऐगा मेरा साँवरा दिल से बुलाकर देख" भजन के बोल और उनकी आवाज में ऐसा खींचाव था कि स्टेज तक जाए बिना नहीं रह पाया। ऐसा लगा जैसे किसी अपने को सुन रहा हूँ। उस दिन उनसे कोई खास मुलाकात तो नहीं हो पाई पर उनकी आवाज को सुनकर सुकून बहुत मिला। उसके बाद पता चला कि वो नये साल पर दिल्ली के नारयाणा इलाके में अपने भजनों का खजाना लेकर आ रहे हैं। तो मैं भी नजफगढ़ दिल्ली से नारायणा पहुँच गया। अबके उन्हें अच्छी तरह से सुनने और मिलने का मौका भी मिल गया। बस इसके बाद रामलीला मैदान गाजियाबाद,नजफगढ़ शर्मा परिवार के यहां उन्हें बाबा श्याम के कई कीर्तनों में सुना भी और मिला भी। जितनी अच्छी लेख्नी और गायकी उतना ही अच्छा मिलनसार अंदाज़ जिसका शायद ही कोई सानी हो।
                             To be continue....
- Pardeep Singhal (Jind Wale)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपका हृदय से आभार।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना बेटी मारो (Lyrics & Voice -नरसी जी)

31मई 2020 (दुखद समाचार)

खाटू-धाम आणा-जाणा मन्ने आच्छा लागै सै (L&V:- Naresh Narsi Ji~Fatehabad)